खोखे से सरकारी होर्डिंग्स बरामद, कबाड़ी गिरफ्तार
खतौली (मुजफ्फरनगर)। मेरठ की दौराला पुलिस ने नेशनल हाईवे पर कबाड़ी के खोखे पर छापा मारा। पुलिस ने छापेमारी के दौरान हजारों रुपयों की कीमत की लागत के चोरी किए गए सरकारी होर्डिंग्स बरामद किए। पुलिस ने सरकारी माल खरीदने के आरोप में कबाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है।
दौराला पुलिस के मुताबिक नेशनल हाईवे पर खतौली और दौराला बॉर्डर पर सड़क के किनारे गांव अंतवाड़ा निवासी कबाड़ी नरेश ने खोखा रखा हुआ है। पुलिस को पिछले कई दिनों से मुखबिर द्वारा लगातार खबर मिल रही थी कि कबाड़ी चोरी का माल खरीदता है। टोल प्लाजा के बोर्ड सहित हाईवे पर लगे सरकारी होर्डिंग्स चोरी कर लिए गए थे। मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि कबाड़ी ने चोरों से चोरी किए गए सरकारी होर्डिंग्स खरीदते हैं। मुखबिर की सूचना मिलने पर शनिवार को दोपहर कबाड़ी के खोखे पर छापा मारा। पुलिस ने छापे के दौरान खोखे के अंदर से लाखों रुपयों की कीमत के सरकारी होर्डिंग्स बरामद किए। पुलिस ने आरोपी कबाड़ी को भी गिरफ्तार कर लिया है।