फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र अचानक लापता, अनहोनी की आशंका जताई

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र अचानक लापता, अनहोनी की आशंका जताई
विज्ञापन

खतौली। एक छात्र दो दिन से लापता है। काफी तलाश करने के बावजूद छात्र का कहीं पता नहीं चल सका है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने लापता छात्र के घर पर पहुंचकर परिजनों और उसके दोस्तों से पूछताछ की।
विज्ञापन

घंटाघर गली निवासी अतुल सोम का 13 वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ सोम कक्षा सात का छात्र है। शनिवार की सुबह करीब आठ बजे सिद्धार्थ सोम अपने घर से निकला था। उसके बाद से आज तक वह अपने घर नहीं लौटा। परिजनों ने छात्र को काफी जगह तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका है। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज करा दी है। परिजनों ने छात्र के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। छात्र के लापता होने से शनिवार की रात को सीओ आशीष प्रताप सिंह ने भी परिजनों से जानकारी ली थी। रविवार को इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा व एसएसआई मनोज यादव लापता छात्र के घर पहुंचे। इंस्पेक्टर ने परिजनों से छात्र के लापता होने के बारे में जानकारी लेते हुए उसके दोस्तों से भी पूछताछ की। इंस्पेक्टर ने बताया कि छात्र अपने मर्जी से घर से गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें