बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि
जानसठ। पांच वर्षीय बच्ची के साथ मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपी की पहचान उसके घर के नौकर के रूप में हुई है।
शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मेला लगा हुआ था। मेले में गांव निवासी महिला अपनी पांच वर्षीय बच्ची के साथ मेला देखने गई थी। इसी दौरान उसकी बच्ची अचानक गायब हो गई। दो घंटे बाद बच्ची रोती बिलखती बदहवास हालत में मेले से ही बरामद हुई थी। बच्ची से पूछताछ कर उसके पिता ने पुलिस को सूचना दे दी थी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर बच्ची के साथ दुष्कर्म होने का मुकदमा अज्ञात में दर्ज कर लिया था। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपी युवक की पहचान उनके नौकर के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी हुई है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।