फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े किसान से नकदी-मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बघरा-मांडी मार्ग पर शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक सवार किसान से तीन बाइक सवार बदमाशों ने तमंचों के बल पर हजारों की नकदी व मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन

तितावी थाना क्षेत्र के गांव मांडी निवासी किसान सुशील कुमार शुक्रवार को बाइक पर बिजली का बिल जमा कराने के लिए 17,500 रुपये लेकर बघरा बिजलीघर पर आया था। समय अधिक हो जाने के कारण उसका बिल जमा नहीं हुआ, जिस पर वह अपनी बैंक पासबुक में एंट्री कराने के लिए कोऑपरेटिव बैंक शाखा में चला गया। वहां से सुशील बाइक से गांव लौट रहा था। जैसे ही वह बघरा से निकलकर गांव मांडी मार्ग पर किरणपाल की ट्यूबवेल के पास पहुंचा, पीछे से आए बाइक सवार तीन युवकों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। बाइक रोकते ही बदमाशों ने उस पर तमंचे तान दिए और गोली मारने की धमकी देकर उसकी बाइक पर टंगा थैला, पर्स और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने किसान के साथ मारपीट भी की। बदमाश हैदरनगर मार्ग की तरफ फरार हो गए। पीड़ित किसान ने एक राहगीर के मोबाइल से पुलिस को घटना की सूचना दी। पीड़ित किसान ने घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। देर रात तक पीड़ित रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने पर ही मौजूद था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें