फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में कैंसर पीड़िता से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में कैंसर पीड़िता से मारपीट
विज्ञापन

भोपा। शराब के नशे में एक व्यक्ति ने अपने ही परिवार की कैंसर पीड़ित महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा निवासी महिलाओं ने बताया कि गांव में धड़ल्ले से अवैध रूप से शराब की बिक्री हो रही है। कुछ लोग रोजाना शराब पीकर अपने परिवार की महिलाओं से मारपीट करते हैं। शनिवार की शाम व्यक्ति ने शराब के नशे में अपने ही परिवार की कैंसर पीड़ित महिला के साथ मारपीट कर दी। महिला मायके में रहकर अपना इलाज करा रही है। पीड़िता के साथ थाने पहुंची गांव की महिलाओं ने थाना प्रभारी निरीक्षक को घटना से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि गांव में धड़ल्ले से कच्ची शराब बेची जा रही है। महिला संगठन की अध्यक्ष गीता धारीवाल ने महिला से मारपीट की घटना पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस ने शराब की बिक्री बंद नहीं कराई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें