फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतनपुरी के युवक की उतराखंड में हत्या कर डाली

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी/खतौली। रतनपुरी के युवक की उत्तराखंड के रुद्रपुर सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फैक्टरी में कार्यरत उसके ही सहकर्मी ने हत्या कर दी। युवक की हत्या से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि रोहित उर्फ दीपक (24) पुत्र बीरसिंह उत्तराखंड के रुद्रपुर सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में स्थित रिद्धि सिद्धि फैक्टरी में कार्यरत था। उत्तराखंड पुलिस के अनुसार रोहित उत्तर प्रदेश ट्रांजिट कैंप में अपने साथियों के साथ रहता था। बृहस्पतिवार रात ज्येष्ठा कॉलोनी, तीन पानी डेम ट्रांजिट कैंप में विला नंबर-58 में जन्मदिन की पार्टी में गया था। पार्टी से लौटते समय बाइक पर रोहित का अपने सहकर्मी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। नशे में धुत सहकर्मी ने रोहित को मारपीट के दौरान उसने पत्थर से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। कॉलोनी गेट पर तैनात गार्ड ने घटना की जानकारी पार्टी स्थल विला में दी। इसके बाद एंबुलेंस की सहायता से रोहित को रुद्रपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसको चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रात भर पुलिस फरार आरोपी की तलाश में दौड़ती रही।
घटना की सूचना रुद्रपुर पुलिस ने देर रात करीब एक बजे फोन पर गांव में उसके पिता बीरसिंह को दी। जिसके बाद पिता बीरसिंह अन्य परिजनों के साथ तभी रुद्रपुर के लिए रवाना हो गए। रोहित तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। गत 6 मार्च को ही रोहित की शादी बागपत के गांव बसा टीकरी निवासी आरती से हुई थी। अभी तक उसे कोई बच्च भी नहीं है। बड़े भाई सोनू, छोटे भाई रिंकू, माता राजबाला और पत्नी आरती का रो- रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना से रतनपुरी के ग्रामीण अवाक रह गए। गांव में शोक व्याप्त है। शुक्रवार शाम तक शव गांव में नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें