फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान से हजारों की नगदी सहित सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान से हजारों की नकदी सहित सामान चोरी
विज्ञापन

खतौली। मकान में घुसकर चोरों ने हजारों रुपयों की नकदी सहित कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने पुलिस को चोरी की घटना की तहरीर दे दी है।
मोहल्ला सद्दीकनगर निवासी साजिद पुत्र अख्तर अपने परिवार को साथ लेकर अपनी रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए मकान में ताला लगाकर गया था। बुधवार की रात को चोर मकान के अंदर घुस गए। चोरों ने मकान के अंदर से हजारों रुपयों की नकदी, दो सिलाई मशीन सहित कीमती सामान चोरी कर लिया। बृहस्पतिवार को साजिद परिवार के साथ घर पहुंचा। साजिद ने घर में घुसकर देखा तो सामान इधर उधर बिखरा हुआ पड़ा और घर के अंदर से सामान गायब मिला। पीड़ित साजिद ने पुलिस को चोरी की तहरीर दे दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर चोरों की तलाश प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें