फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात माह पूर्व हुई हत्या के मामले में दो को जेल भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के मामले में दो को जेल भेजा
विज्ञापन

पुरकाजी। सात माह पूर्व हुई एक दलित युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने मुकदमे में नामजद आरोपी एक महिला व एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
9 मई को गांव भूराहेड़ी निवासी दलित युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका के परिजनों व ग्रामीणों ने मौके पर पहुंची पुलिस के सामने हंगामा करते हुए गांव की ही एक महिला और गांव धमात निवासी एक युवक को नामजद कर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने उस वक्त आरोपियों को हिरासत में ले लिया था, मगर उसके विरुद्ध कोई साक्ष्य नहीं मिलने पर कई दिन बाद उन्हें रिहा कर दिया था। पुलिस ने शुक्रवार की रात दोनों को बयान दर्ज कराने के लिए थाने बुलाया था। शनिवार को दोनों को जेल भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर अमरदीप ने बताया कि मृतका का विसरा जांच के लिए भेजा गया था, जिसमें जहर खाने से युवती की मौत होने की पुष्टि हुई है। दोनों नामजद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें