फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अधिवक्ता के यौन शोषण का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला अधिवक्ता ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बड़ी बहन ने चार साल पूर्व प्रेम विवाह किया था। मार्च माह में उसने बहन के कहने पर बहनोई को सवा लाख रुपये चार महीने के लिए उधार दिए थे। पीड़िता का कहना है कि इसके बाद से ही बहनोई का उसके प्रति आचरण तब्दील हो गया। करीब चार माह पूर्व वह बहन से रुपयों का तकाजा करने उसकी ससुराल गई थी। आरोप है कि बहनोई ने उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए यौन शोषण का प्रयास करते हुए उसके ऊपर दूसरी पत्नी बनने का दबाव डाला। इस पर वह उसे लताड़कर घर लौट आई थी। पीड़िता के अनुसार, सोमवार देर रात बहनोई उनके घर आया और उसके कमरे में घुसकर उसे बंधक बनाते हुए अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर मारपीट करते हुए उसका मोबाइल छीन लिया और धमकी देते हुए वहां से चला गया। पीड़िता ने आरोपी बहनोई के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं, मंगलवार को ही महिला अधिवक्ता के पिता ने भी शहर कोतवाली में तहरीर देते हुए बेटी के संदिग्ध हालात में लापता होने की बात कहते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें