फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोकनी में रंजिश को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, गांव दहला

विज्ञापन
विज्ञापन
खोकनी में ताबड़तोड़ फायरिंग से गांव दहला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खतौली। पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर कई राउंड फायरिंग कर दी। जिससे गांव दहल गया और ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही आरोपी पक्ष के लोग गांव से फरार हो गए।
विज्ञापन

गांव खोकनी में एक ही समुदाय के दो पक्षों अशफाक और चांदू पक्ष के बीच कई साल से हत्या करने को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है। मंगलवार शाम को दोनों पक्षों के युवक क्रिकेट खेल रहे थे। क्रिकेट खेलते हुए युवकों में झगड़ा हो गया। उस वक्त गांव के जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया था। बुधवार सुबह अशफाक का पुत्र आबिद अपने परिवार के कुछ लोगों को साथ लेकर खेत में चारा लेने के लिए जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में चांदू पक्ष के लोगों ने आबिद व उनके परिवार के लोगों पर कई राउंड गोलियां बरसा दीं। आबिद व उसके परिवार के लोग गोली लगने से बाल बाल बच गए। गोलियों की आवाज सुनकर गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने गोलियां चलने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पूर्व आरोपी पक्ष के लोग गांव से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें