फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न आरोपो मे तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़े तीन युवक
विज्ञापन

बुुढ़ाना। पुलिस ने विभिन्न स्थानों से तीन युवकों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की बाइक, दो तमंचे व कारतूस बरामद किए।
पुलिस ने सोमवार को दोपहर दो बजे कस्बे की सब्जी के पास से कस्बे की नई बस्ती चांद मस्जिद के पास रहने वाले नवाब को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किया। दूसरी घटना में पुलिस ने सुबह करीब 11 बजे बड़कता रोड से जाहुल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि जाहुल कल्याणपुर का रहने वाला है। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा बरामद किया। तीसरी घटना में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान कस्बे के चरण सिंह तिराहे के पास से शामली के मोहल्ला कलंदर निवासी जुनैद पुत्र इसलाम को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से हरियाणा के पानीपत से चोरी की गई बाइक बरामद की। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनो का चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें