फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
झगड़े में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मंसूरपुर। गांव लछेड़ा निवासी सुभाष पुत्र खेमचंद ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया की उसका भाई प्रवेश गांव में घर के बाहर चाऊमीन की ठेला लगाता है। शनिवार की शाम को गांव के ही शेखर ने एक लड़के को प्रवेश की दुकान पर चाऊमीन लेने के लिए भेजा था। प्रवेश ने चाऊमीन देने से इंकार कर दिया था। इससे गुस्साए शेखर ने रविवार की शाम को अपने दोस्तों के साथ दुकान पर पहुंचकर मेरे भाई तथा परिवार के लोगों के साथ गाली गलौज कर मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सुभाष की ओर से शेखर, अमित डॉन, लविश, आजाद, सिमी, सिधारत तथा तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें