फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट, शांतिभंग में चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
शांतिभंग की आशंका में दो का चालान
विज्ञापन

रतनपुरी/खतौली। रतनपुरी के गांव सठेड़ी निवासी सतीश पुत्र प्रभुदयाल ने गांव की ही निर्मला पत्नी भोपाल से 125 गज का प्लाट खरीदा था। रविवार शाम को वह अपने प्लाट में कार्य करा रहा था। आरोप है कि उसके गांव के ही दिनेश और महेश ने उसे प्लाट में कार्य करने से मना किया। दिनेश ने कहा कि इस प्लाट को लेकर उनका निर्मला से मुकदमा चला आ रहा है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। इस पर दिनेश और महेश ने सतीश के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से दिनेश और महेश को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें