फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव मढकांमपुर में शांति, गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। गांव मढ़करीमपुर में बुधवार की देर रात को रास्ते में वैन को खड़ी करने और आपस में एक दूसरे का कंधा लग जाने के मामूली विवाद पर ठाकुर व दलित समाज के लोगों में संघर्ष हो गया था। पुलिस पर भी पथराव कर दिया था। हमले में महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल होने से तनाव फैल गया था। पुलिस ने इस मामले में अपनी ओर से दोनों पक्षों की ओर से 19 लोगों को नामजद किया है। गांव में फिलहाल शांति है। पुलिस लगातार गांव में गश्त कर नजर बनाए हुए है। पुलिस 15 अन्य नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुटी है। दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर क्रॉस केस दर्ज कराने के लिए नेताओं से पुलिस पर दबाव बनाव रहे हैं। उधर, बृहस्पतिवार को दलितों ने एसएसपी कार्यालय पर न्याय दिलाने को लेकर प्रदर्शन किया था। एसएसपी ने इस पूरे प्रकरण की जांच सीओ डा. राजीव कुमार को सौंपी है। सीओ इस मामले की जांच पड़ताल करेंगे। सीओ ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें