फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल पर मदद को आए किशोर से कुकर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के ध्यानार्थ
विज्ञापन


साथियों के साथ हरिद्वार घूमने गया था बागपत निवासी किशोर

अमर उजाला ब्यूरो
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। साथियों के साथ हरिद्वार घूमने निकले एक किशोर के साथ होटल मालिक ने कुकर्म किया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और कुकर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज करके आरोपी होटल मालिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बागपत जिले के थाना संधावली अहीर के एक गांव निवासी 14-15 साल के तीन किशोर दो दिन पहले हरिद्वार घूमने गए थे। वहां रुपये खत्म होने पर वो कांवडियों के टैंपू में बैठ कर बृहस्पतिवार की शाम पुरकाजी बाईपास तक पहुंचे। पुरकाजी बाइपास पर एक होटल मालिक से मिल कर रुपये खत्म होने की बात कह कर मदद की गुहार लगाई। आरोप है कि होटल मालिक ने कई घंटे तक उनसे बर्तन साफ कराए। इसी दौरान एक किशोर को बहला फुसला कर होटल के पीछे ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित किशोर ने अपने साथियों को इस बारे में जानकारी दी। रात करीब 12 बजे तीनों किशोर पता करते हुए पुरकाजी थाने पर पहुंचे और पुलिस को पूरी बात बताई। पुलिस ने पीड़ित किशोर की डॉक्टरी कराई। असमें कुकर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने रात में ही होटल मालिक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और कुकर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद आरोपी होटल मालिक पुरकाजी निवासी शाहनजर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद शुक्रवार को उसे चालान कर जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि किशोर के साथ कुकर्म हुआ है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी होटल मालिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तीनों किशोरों के परिजनों को सूचना दे दी है। फिलहाल वे थाने पर ही बैठे है। उन्हें परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें