फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश पुलिस ने हाइवे से कांवड़िए को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। आंध्र प्रदेश पुलिस से एक कांवड़िये को नेशनल हाइवे पर शुक्रवार को नावला कोठी के पास से उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह हरिद्वार से अपने परिवार के साथ कार में गंगाजल लेकर जा रहा था। पता चला कि नावला कोठी पर गुड़गांव निवासी अनिल अपनी पत्नी, बेटे, बेटी के साथ कार द्वारा हरिद्वार से गंगाजल लेकर गुड़गांव लौट रहा था। आंध्र प्रदेश पुलिस लगातार उसके मोबाइल की लोकेशन को ट्रेस कर रही थी। नावला कोठी पर पुलिस ने कार को रुकवा कर अनिल को गिरफ्तार कर लिया। अनिल के बारे में पता चला है कि वह आंध्र प्रदेश में बैंक लूट की घटना में वांछित चल रहा था। इंस्पेक्टर केपीएस चाहाल ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आंध्र प्रदेश पुलिस मोबाइल की लोकेशन के आधार पर नावला कोठी के पास से गुड़गांव निवासी अनिल को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। अनिल आंध्र प्रदेश में लूट के मामले में वांछित चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें