फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी के साथ दुराचार का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। दो सगे भाइयों ने घर में घुसकर अपनी भाभी के साथ दुराचार की कोशिश की। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

तितावी क्षेत्र में एक ग्रामीण को बीमार होने पर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार रात में उसकी पत्नी दो पुत्रियों के साथ अकेली थी। आरोप है कि उसके दो देवर मौका पाकर घर में घुस आए तथा भाभी के साथ दुराचार की कोशिश की। इस दौरान पास में ही सो रही दोनों बेटियों की आंखें खुल गई। दोनों के शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। जिनको देख आरोपी महिला से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका देवर अविवाहित है तथा वह उस पर पहले से ही बुरी नजर रखता है। महिला ने जान माल का खतरा बताते हुए तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने दो सप्ताह बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अब वह न्याय के लिए उच्चधिकारियों का दरवाजा खटखटाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें