दुष्कर्म के आरोपी कथित डॉक्टर को भेजा जेल
जानसठ। रविवार को पुलिस ने किशोरी को तीन दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के आरोप में पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई करते हुए आरोपी सोनू वर्मा को जेल भेज दिया है। पुलिस ने शनिवार की शाम ही किशोरी का मेडिकल प्रशिक्षण कराया तथा उसकी स्लाइड बनाकर जांच के लिए भेजी है। फर्जी तरीके से डॉक्टरी करने के आरोप में स्वास्थ्य विभाग की ओर से रिपोर्ट आने का इंतजार है। इसके बाद एक और मुकदमा दर्ज करने की पुलिस तैयारी कर रही है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल चल रही है, जो भी इस मामले में दोषी पाया गया उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।