फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार कुंतल गोमांस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चार क्विंटल मांस बरामद
विज्ञापन

मंसूरपुर। पुलिस ने गांव संधावली में एक बंद मकान में छापा मारकर चार क्विंटल मांस तथा उपकरण बरामद किए। इस दौरान आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि संधावली के एक बंद मकान में गोकशी की जा रही है। पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने जैसे ही बंद मकान का दरवाजा तोड़ा तो अंदर चार लोग पशु काट रहे थे। पुलिस को देखते ही वह अंदर के जीने से भाग गए। पुलिस ने मकान के अंदर से चार क्विंटल मांस व उपकरण बरामद किए। बेगराजपुर चौकी इंचार्ज राजकुमार शर्मा ने बताया कि मुजफ्फरनगर से पशु चिकित्सक नीरज कुमार को बुलाकर मांस का परीक्षण कराया गया है। गोमांस की पुष्टि होने के बाद मांस को एक गड्ढे में दबा दिया गया है। इस मामले में चार अज्ञात लोगों के खिलाफ गो अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें