फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार बनाने को लेकर मारपीट, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दीवार बनाने को लेकर मारपीट
विज्ञापन

चरथावल। थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर कलां में बृहस्पतिवार को शिवकुमार नए निर्माण के लिए मकान की नींव भरवा रहा था, जबकि मकान के पड़ोस में रहने वाले श्रवण आदि लोगों ने जगह अपनी बताते हुए निर्माण का विरोध किया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी और मारपीट हो गई। आरोप है कि कुछ देर बाद कई हमलावरों ने शिवकुमार के घर पर धावा बोलकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। घटनास्थल पर जमकर मारपीट हुई। जिसमें शिवकुमार के पिता रघुनाथ, संजय और सतीश घायल हो गए। सूचना पर एसएसआई केसी तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंनें घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वादी शिवकुमार ने सात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें