फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों में मारपीट, दो छात्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों के दो गुटों में मारपीट
विज्ञापन

खतौली। छात्रों के दो गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट में दो छात्र घायल हो गए। मारपीट के दौरान अफरातफरी मच गई थी। पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

बुधवार को जानसठ रोड पर ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहे छात्रों के दो गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद छात्रों में बेल्टें चल गई। मारपीट के दौरान वहां से गुजरने वाले लोगों में अफरातफरी मच गई थी। मारपीट मेें छात्र अनिल व प्रदीप घायल हो गए। बाद में लोगों ने बमुश्किल छात्रों को समझाकर मामला शांत कराया। आरोपी छात्र घायल छात्रों को देख लेने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल छात्रों का उनके दोस्तों ने चिकित्सक के यहां उपचार कराया। इस मामले की पुलिस को अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। इससे पूर्व भी छात्रों के बीच रेलवे के ओवरब्रिज के नीचे मारपीट हो गई थी। एक छात्र ने उस वक्त तमंचों से फायरिंग भी कर दी थी। इसके दो दिन बाद डिग्री कालेज के गेट के सामने भी छात्रों के बीच मारपीट होने से अफरातफरी मच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें