जेल से दो बंदियों को किया रिहा
मुजफ्फरनगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 100वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शासन के आदेश पर जिला कारागार में बंद दो बंदियों को रिहा किया गया। दोनों चोरी करते हुए पकड़े जाने के आरोप में जेल में बंद थे।
जिला कारागार अधीक्षक एके सक्सेना ने बताया कि शासन ने प्रदेश भर के 100 बंदियों को सोमवार को रिहा किया है। यहां जिला कारागार से दो बंदियों को रिहा किया गया है। बंदी भूरा उर्फ वसीम पुत्र शमीम निवासी कवाल और रैदासपुरी निवासी विक्की पुत्र भीमसेन को रिहा किया गया। इनके द्वारा कोर्ट से मिली मूल सजा काट ली गई थी, लेकिन अर्थदंड न जमा कर पाने के कारण जेल में अतिरिक्त सजा काट रहे थे। उनके अर्थदंड की धनराशि श्री कृष्णा गऊशाला सभा पचेंडा रोड गांधी कॉलोनी संस्था के सहयोग से जमा कराई गई। इसके बाद उक्त दोनों बंदियों को कारागार से रिहा किया गया।
मीनू त्यागी समेत छह आरोपी कोर्ट में पेश
मुजफ्फरनगर। रोहना के सतीश त्यागी हत्याकांड में मीनू त्यागी समेत छह आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। मीनू त्यागी के अलावा सुशील शुुक्ला, बबलू, बिट्टू, सुधीर त्यागी, सवेंद्र के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए। कोर्ट ने सफाई और बहस के लिए 26 सितंबर की तारीख नियत की गई है। 2008 में रोहना में लकड़ी व्यापारी सतीश त्यागी की हत्या कर दी गई थी, जिसमें विक्की त्यागी उसकी पत्नी मीनू त्यागी, सुशील शुक्ला समेत सात आरोपी बनाए गए थे। विक्की त्यागी ने 16 फरवरी 2015 को कोर्ट में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
खालापार प्रकरण में 38 के खिलाफ चार्जशीट
मुजफ्फरनगर। खालापार बवाल प्रकरण में पुलिस ने पूर्व सभासद शाहिद समेत 38 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। अभी छह आरोपियों के खिलाफ जांच लंबित है। 27 जून को गोकशी की सूचना पर आरोपियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर हमला किया गया था।