फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइट ठेकेदार से मारपीट, नगदी व लाइट लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। थाना जानसठ के गांव खेड़ा चौंगावा निवासी अंकित पुत्र नरेंद्र ब्लाक खतौली की ओर से गांवों में लाइट लगाने का काम करता है। रविवार की शाम को वह गांव नंगला रुद्र में अपनी कार लेकर लाइट लगाने के लिए गया था। वह प्रधान के यहां लाइट लगा रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ युवक वहां आए और उसकी पिटाई शुुरू कर दी। साथ ही कार में तोड़फोड़ कर दी। 2100 रुपये की नगदी लूट ली और कार से बिजली उपकरण भी उठा लिए। शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकले। पीड़ित ने पुलिस को आरोपी युवकों के विरुद्ध तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें