फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में टक्कर मारी, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। हाईवे पर हुए सड़क हादसे में कार सवार महिला समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर शुक्रवार शाम बुढ़ाना अंडरपास के पास कैंटर ने कार में टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार दिल्ली निवासी राजीव शुक्ला उसकी पत्नी शीला और बेटा मनीष घायल हो गए। गनीमत यह रही कि कार अनियंत्रित होकर कार खाई में पलटने से बाल बाल बच गई। उनके पीछे आ रही परिवार के अन्य लोग भी कार से आ रहे थे। उन्होंने घायलों का चिकित्सक के यहां उपचार कराया। जिसके बाद सभी लोग दिल्ली लौट गए। अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई। उधर, खतौली में जानसठ रोड पर रिक्शा की साइड बाइक में लग गई। जिससे भूड़ निवासी इमरान सड़क पर गिरने से घायल हो गया। रिक्शा चालक ने ही घायल का उपचार कराया। बाद में दोनों समझौता हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें