महिला को पीटा, पति को पकड़ा
मंसूरपुर। गांव पुरबालियान में पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। पिटाई से पत्नी के पैरों की हड्डी टूट गई। घायल महिला को मुजफ्फरनगर के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। थाना बड़ौत के गांव इदरीशपुर निवासी समद पुत्र युनुस ने मंसूरपुर थाने में पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बहन साहिबा का निकाह सात वर्ष पूर्व गांव पुरबालियान में समीर के साथ हुआ था। शुक्रवार को समीर ने साहिबा की किसी बात पर जबरदस्त पिटाई कर दी। पिटाई से साहिबा के दोनों पैरों की हड्डी टूट गई। घायल अवस्था में साहिबा को मुजफ्फरनगर के हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।