फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट, शांति भंग में चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मथेड़ी में दो पक्षों में मारपीट
विज्ञापन

रतनपुरी/खतौली। गांव मथेड़ी में दो पक्षों के बीच जमीन के रुपये नहीं लौटने को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्ष से दो लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। रतनपुरी क्षेत्र के गांव मथेड़ी निवासी ब्रजपाल ने अपनी जमीन बेचने के लिए विपिन पुत्र किरण सिंह से 70 हजार रुपये बतौर पेशगी लिए थे। जमीन का बैनामा बाद में करने की बात कही थी। इसी बीच ब्रजपाल के पुत्र विपिन ने अपने पिता को जमीन बेचने से मना कर दिया। कविंद्र ने बैनामा करने को लिए कहा तो ब्रजपाल ने मना कर दिया। जब विपिन ने अपने 70 हजार रुपये वापस मांगे, तो उसने इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर विपिन और कविंद्र में विवाद हो गया। दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट भी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने विपिन और कविंद्र का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें