फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग की शादी की सूचना पर दौड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग की शादी की सूचना पर पहुंची पुलिस
विज्ञापन

जानसठ। कस्बे में नाबालिग की शादी की सूचना पर सीओ ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में लड़की को बालिग बताया गया। मंगलवार को कस्बे के एक मोहल्ले में कक्षा सात की किशोरी की शादी की सूचना किसी ने पुलिस को दी। साथ ही बताया कि जबरन नाबालिग की शादी की जा रही है। सूचना पर सीओ सोमेंद्र नेगी पुलिस बल के साथ मोहल्ले में पहुंचे। सीओ ने मोहल्ले के लोगों व परिजनों से युवती के बारे में पूछताछ की। परिजनों ने पुलिस को आधार कार्ड दिखाते हुए बताया कि लड़की बालिग है। किसी ने पुलिस को गलत सूचना दी है। सीओ ने बताया कि मौके पर पूछताछ की गई थी लड़की बालिग थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें