फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंसर हत्याकांड खुलासा में पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। फाइनेंसर नीरज चौहान हत्याकांड में पुलिस को क्षेत्र में रहने वाले एक तांत्रिक की तलाश है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश भी दे रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला गणेशपुरी निवासी फाइनेंसर नीरज चौहान की नौ नवंबर की शाम सात बजे बदमाशों ने हत्या कर डाली थी। पुलिस उसी दिन से हत्यारों की तलाश में जुटी है। हत्याकांड के खुलासा को लेकर क्राइम ब्रांच टीम भी लगी है। फाइनेंसर के कारोबार से जुड़े कई लोगों से भी पूछताछ कर चुकी है, लेकिन कोई ठोस सबूत नहीं मिल सका है। क्राइम ब्रांच टीम और पुलिस नगर के एक तांत्रिक को तलाश कर रही है। जिसका फाइनेंसर के साथ पैसों का लेनदेन चलता था। वह तांत्रिक अभी तक पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह का कहना है कि क्राइम ब्रांच और पुलिस टीम लगी हुई है। शीघ्र ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें