फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायलों को ले जाने से पुलिस ने किया इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल पहुंचने से इंकार
विज्ञापन

पुरकाजी। थाना छपार के ग्राम बसेडा निवासी रोहित और राजबीर शनिवार को बाइक द्वारा किसी काम से पुरकाजी क्षेत्र के ग्राम मेधा शकरपुर जा रहे थे। मार्ग में उनकी बाइक एक पुलिया से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस बीच पुलिस भी अस्पताल में पहुंच गई। जहां से गंभीर हालत के चलते दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस बीच पुलिस ने घायलों के साथ ले जाने से इंकार कर दिया। इस दौरान डाक्टरों और पुलिस में काफी देर तक नोकझोंक होती रही। हालांकि बाद में एक होमगार्ड के साथ घायलों अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


पुलिस दबिश के विरोध में हंगामा
पुरकाजी। कस्बे में व्यापारी के साथ हुई मारपीट की घटना में पुलिस द्वारा किसी अन्य के मकान में दबिश देकर तोड़फोड़ करने के विरोध में लोगों ने हंगामा किया। इस दौरान पुलिस को लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। कस्बे के कुछ युवकों ने एक व्यापारी की दुकान पर गाली गलौच करते हुए मारपीट कर दी थी। पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर एक युवक सहित दो अज्ञात के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस शनिवार को आरोपी के घर दबिश देने पहुंची। इस दौरान पुलिस ने किसी अन्य व्यक्ति के घर पर दबिश देकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस बीच दर्जनों लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस से दबिश का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने लोगों को शांत किया और वापस लौट गई। इंस्पेक्टर विजय सिंह का कहना था कि पुलिस गलती से दूसरे मकान में पहुंच गई थी। जिसकी जानकारी लगने पर पुलिस वापस लौट आई। तोड़फोड़ करने का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें