फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या का खुलासा करने की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या का खुलासा करने की मांग
विज्ञापन

बुढ़ाना। कपिल जाटव हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर दलित समाज के लोगों ने कोतवाली में अधिकारियों से मुलाकात की। दलित समाज के लोगों ने इस हत्याकांड का खुलासा जल्दी करने की मांग उठाई। कस्बे के मोहल्ला चमारान निवासी दलित युवक कपिल जाटव (20) की बदमाशों ने आठ सितंबर को हत्या कर दी थी। उसका शव खाली पड़े ज्वार के खेत में पड़ा मिला था। हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर दलित समाज की महिलाओं एवं पुरुषों ने रविवार को कोतवाली का घेराव कर हंगामा किया था। इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा ने इस हत्याकांड का जल्दी खुलासा करने का आश्वासन देकर दलित समाज के लोगों को शांत किया। घटना के सात दिन बाद भी पुलिस इस हत्याकांड के खुलासे के बारे में एक भी सूत्र बरामद नहीं कर सकी है। ऐसे में लोगों में रोष है। शनिवार को दलित समाज के दर्जनभर लोग शांति समिति की बैठक के बाद एसपी देहात आलोक शर्मा, उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र आदि से मिले। दलित समाज के लोगों ने दोनों अधिकारियों से घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की। एसपी देहात के आश्वासन पर दलित समाज के लोग संतुष्ट हुए। इस मौके पर दलित नेता सुभाष जाटव सहित दलित समाज के एक दर्जन लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें