मंसुरपुर। पुलिस ने बाइक लुटेरे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस को रविवार शाम सूचना मिली कि मंसूरपुर व सिखेड़ा मार्ग पर तीन बदमाश बाइक लेकर खड़े हुए हैं। पुलिस को देखकर दो बदमाश फरार हो गए, जबकि एक को बाइक के साथ पुलिस ने पकड़ लिया। उसका नाम अभिषेक पुत्र प्रभात गांव मोघपुर, थाना सिखेड़ा बताया है। उससे चोरी की बाइक, एक तमंचा, दो कारतूस बरामद किए हैं। बताया कि बाइक को उसने अपने दो साथियों के साथ 31 जुलाई को सिखेड़ा क्षेत्र से लूटी थी। पकड़े गए बदमाश ने अपने दो अन्य साथियों के नाम उधम सिंह पुत्र जितेंद्र उर्फ शंकर तथा काला पुत्र जितेंद्र निवासी गांव मोघपुर, थाना सिखेड़ा बताए हैं।