बुढ़ाना।
तहसील क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते में बेटी लगने वाली करीब दस वर्ष की किशोरी के साथ उसके ही चाचा ने दुराचार किया। आरोप है कि मंगलवार रात चाचा उसको बहला फुसलाकर खेत में ले गया और दुराचार किया। घटना के बाद आरोपी चाचा घर से फरार हो गया। अपने घर पहुंच कर किशोरी ने घटना की सारी जानकारी अपने माता पिता को दी। घटना की नामजद तहरीर किशोरी के पिता ने बुधवार को बुढ़ाना कोतवाली में दी। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। इंस्पेक्टर जयभगवान यादव का कहना है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी घर से फरार है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।