मोरना। उत्तराखंड क्षेत्र के गांव दल्लावाला में बुधवार को युवक की हत्या के बाद शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार करते हुए ग्रामीणों ने हंगामा किया था। इसमें मोरना क्षेत्र के भाजपा नेता अमित राठी के साथ हरिद्वार के एसएसपी और एसपी देहात की कहासुनी हो गई थी। इसे लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया था। इस दौरान पुलिस के साथ धक्का मुक्की भी की गई थी। थाना खानपुर के प्रभारी निरीक्षक भगवान मेहर ने अमित राठी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। इसे लेकर समाज में रोष व्याप्त हो गया है।