जानसठ।
गांव भलवा निवासी दलित समाज की युवती को बुधवार रात को दूसरे संप्रदाय का युवक भगाकर ले गया था। आरोपी युवक चार बच्चों को पिता बताया गया है। इस घटना को लेकर गांव में तनाव के हालत बने हुए हैं। युवती के पिता ने चार लोगों के खिलाफ अपहरण करने का मुकदमा दर्ज कराया था। सीओ एसकेएस प्रताप ने पुलिस टीम बनाकर आधा दर्जन स्थानों पर दबिश दी गई, लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल सकी। युवती को बरामद करने को सीओ ने गांव में डेरा डाल रखा है। दलित समाज के लोगों ने गांव में पंचायत कर युवती को बरामद करने की मांग की है। युवती के 3 दिन बाद भी बरामद नहीं होने को लेकर दलित समाज में रोष व्याप्त है। पुलिस ने गांव के चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर युवती को बरामद करने का प्रयास कर रही है। सीओ एसकेएस प्रताप ने बताया कि गांव में दोनों समुदायों में कोई तनाव नहीं है। युवती को शीघ्र बरामद कर लिया जाएगा। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।