फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंसूरपुर शुगर मिल में दो गांव के किसान भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। मंसूरपुर शुगर मिल में कांटे पर गन्ना वाहन को आगे पीछे करने को लेकर हुई कहासुनी के बाद किसानों में मारपीट हो गई। इससे अफरातफरी मच गई। हमले में दोनों किसान घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल किसानों को हिरासत में लेकर मेडिकल कराया है। रविवार की सुबह करीब नौ बजे गांव नावला निवासी किसान सत्तार और गांव जीवना निवासी मनोज के बीच शुगर मिल कांटे पर ट्रैक्टर ट्रॉली आगे पीछे करने को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों में मारपीट हो गई। इससे मिल में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते दोनों किसानों के साथी भी मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस मिल और मिल अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। किसानों को समझा बुझाकर बमुश्किल मामला शांत कराया। पुलिस ने दोनों घायल किसानों को हिरासत में लेकर उनका मेडिकल कराया है। मौके पर पहुंचे एसआई अनिल कुमार का कहना है कि अभी किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मामले की जांच पड़ताल कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें