बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास
मंसूरपुर। मुरादाबाद निवासी मजदूर परिवार क्षेत्र के धोला पुल के निकट एक फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। इन मजदूरों में से एक युवक ने फैक्ट्री में ही मजदूरी करने वाले व्यक्ति की छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उसे किसी ने देख लिया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और उस युवक को पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। इतना पुलिस मौके पर पहुंची लोगों ने युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को मेडिकल में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी केपीएस चाहल का कहना है कि इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।