मुजफ्फरनगर। मोबाइल लूटकर भाग रहे दो लुटेरों को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों बदमाशों के कब्जे से तमंचा और चोरी की बाइक बरामद की है।
मंगलवार रात मंसूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पुरबालियान निवासी नसीम व उसका भाई राईन बातें करते हुए जा रहे थे। तभी बाइक पर सवार हो गए दो बदमाशों ने उनका मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर मारपीट की गई। दोनों बदमाश सुजडू चुुंगी की ओर भागने लगे। खबर मिलने पर तत्काल पुलिस ने दोनों का पीछा किया। पुलिस ने गेटवे चौकी पर घेराबंदी कर दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। चेकिंग कर बदमाशों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल बरामद हुआ। जांच की गई तो उसके कब्जे से तमंचा, चाकू के साथ चोरी की बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों मोहम्मद शाहवेज पुत्र मुस्तकीम मूल निवासी बेहड़ा सादात थाना ककरौली, हाल पता अंबा विहार व सोनू उर्फ शाबाज पुत्र तस्लीम निवासी अम्बा विहार हैं। पकड़े गए बदमाशों ने शहर में मोबाइल लूट की कई वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है। पुलिस उनके अन्य साथियों की भी तलाश करने में लगी है।