दुकान में घुसकर हमला किया
रतनपुरी/खतौली (मुजफ्फरनगर)।
गांव कल्याणपुर में रंजिश को लेकर सलाउद्दीन और शब्बीर पक्ष के लोगों के बीच मारपीट हो गई। सोमवार की शाम हसीन पुत्र सलाउद्दीन और उसका चचेरा भाई आबिद पुत्र रकमुदीन अपनी दुकान पर कार्य कर रहे थे। तभी शब्बीर पक्ष के लालू पुत्र असगर अफरोज पुत्र उमरा, जाऊद एवं जुनैद पुत्रगण फौजी, कंवर अली एवं साबिर पुत्रगण रोजुदीन आदि ने दोनों पर दुकान में घुसकर धारदार हथियारों और लाठी डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में हसीन पुत्र सलाउद्दीन, आबिद पुत्र रकमुदीन और वारिश पुत्र भूरा घायल हो गए। सूचना पर रतनपुरी इंस्पेक्टर गिरीशचंद्र त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को बमुश्किल संभाला। पुलिस ने घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल बुढ़ाना भेजा।