फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिल दोस्तों ने युवक की हत्या कर शव गंगा में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तों ने युवक की हत्या कर शव गंगा नदी में फेंका
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)।
शराब के नशे में दोस्तों ने अपने साथी युवक की हत्या करके शव को गंगा नदी में फेंक दिया। हत्यारोपी की निशानदेही पर पुलिस को घंटों गंगा नदी में तलाश करने पर भी शव नहीं मिल सका। फिलहाल गोताखोरों से शव को तलाश कराया जा रहा है। देर शाम तक गोताखोरों को भी शव नहीं मिल सका था। पुलिस ने हत्यारोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फावड़े को बरामद कर लिया है। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
शुक्रताल स्थित सच्चा धाम के पास चौधरी रामचंद्र चीमा का परिवार पुरकाजी क्षेत्र के गांव कंहेड़ा से 14 वर्ष पूर्व आकर बस गया था। रामचंद्र का एक भाई अजीत सिंह एयरफोर्स में तैनात हैं। दूसरा भाई जसवीर गांव में ही खेती करता है। रामचंद्र ने बताया कि शनिवार चार बजे उदित अपनी बाइक से दोस्तों के साथ टहलने चले जाने को कहकर घर से निकला था। शाम तक उदित घर नहीं लौटा तथा उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा था। जिस पर परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने उसको काफी जगह तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने उदित के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। शक के आधार पर पुलिस ने देर रात में ही उदित के दोस्त सोनू पुत्र रतन निवासी गांव फिरोजपुर, अभिजीत पुत्र कुंवर भारती निवासी शुक्रताल, हर्षित पुत्र डा. राजीव निवासी गांव शुक्रतारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक इन दोस्तों ने बताया कि उन्होंने शुक्रतारी के जंगल में स्थित नलकूप पर पहले शराब पी तथा फिर योजनाबद्ध तरीके से उदित पर फावड़े से वार करके उसकी हत्या कर डाली। उदित की हत्या को लेकर परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

शव को पॉलीथिन में पैक कर गंगा में फेका
सीओ रिजवान के मुताबिक हत्याभियुक्तों ने उदित के शव को बड़ी पॉलीथिन में पैक कर गंगा नदी में फेंक दिया। हत्यारोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त फावड़ बरामद किया है।
बाइक को 13 किमी दूर गंगनहर में फेका
भोपा थाने के इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि हत्यारोपियों ने दोस्त उदित की हत्या करने के बाद शव को गंगा नदी में फेंका। शव फेंकने के बाद हत्यारोपी उदित की बाइक को 13 किलोमीटर दूर गांव नंगला बुजुर्ग की गंगनहर पहुंचे, जहां पर इन हत्यारोपी ने बाइक को गंगनहर में डाल दिया। पुलिस बाइक को भी तलाश करने में लगी है।
विज्ञापन

दोस्तों ने पहले नशे में उदित को पीटा था
इंस्पेक्टर विजय सिंह के मुताबिक शराब के नशे में कहासुनी के बाद दोस्तों ने उदित को पीटा था। इसके बाद नलकूप से हत्या करने के लिए फावड़ा उठाकर लाए और उसी से उदित की हत्या कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें