पुलिस ने मुठभेड़ में टॉप फाइव बदमाश पकड़ा
मंसूरपुर। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान थाने के टॉप फाइव बदमाश को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश पर 12 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि शनिवार की देर रात पुलिस गांव सोंटा रोड पर गश्त कर रही थी। पुलिया के पास पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह फायर करते हुए भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर मुठभेड़ में बदमाश को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम दीपक उर्फ हिटलर पुत्र जयवीर निवासी गांव जोहरा बताया। पुलिस के अनुसार बदमाश दीपक मंसूरपुर थाने का टॉप फाइव का बदमाश है। पुलिस ने बदमाश को जेल भेज दिया है।