फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत किशोरी देहरादून से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अगवा किशोरी देहरादून से बरामद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से अगवा किशोरी को पुलिस ने देहरादून से बरामद करते हुए एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पीड़िता ने आरोपी पर दुष्कर्म करने का भी आरोप लगाया है, जिस पर मुकदमे में पॉक्सो व दुष्कर्म की धाराओं का इजाफा कर दिया गया है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही आमिल, अनीस व फुरकान पर अपनी नाबालिग बेटी को आठ मार्च को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस तभी से किशोरी व आरोपियों की तलाश कर रही थी। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात सूचना के आधार पर पुलिस टीम को देहरादून के लिए रवाना किया गया था, जहां से किशोरी को सकुशल बरामद कर एक आरोपी आमिल को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य फरार हो गए। इंस्पेक्टर के मुताबिक पूछताछ में पीड़ित किशोरी ने आरोपी पर दुष्कर्म करने का भी आरोप लगाया है, जिसके चलते उसे मेडिकल के लिए भेजते हुए मुकदमे में पॉक्सो व दुष्कर्म की धाराओं का भी इजाफा कर दिया गया है। दो अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुकर्म मामले में लगा एससी-एसटी एक्ट
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी छह साल के बच्चे को 14 फरवरी को गांव के ही एक दुकानदार ने अपनी दुकान में खींचकर उसके साथ कुकर्म किया था। मामले में आरोपी शेरसिंह के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। पुलिस के अनुसार जांच में आरोपी शेर सिंह के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट का भी आरोप पाया गया, जिस पर मुकदमे में एससी-एसटी एक्ट की धारा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें