फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का विरोध करने पर की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजड़ू के मोहल्ला बंजारान निवासी अनिवेश पंवार ने तहरीर देकर बताया कि गांव के ही मोनू पुत्र महताब व फरदीन अपने साथियों के साथ आए दिन उनके घर के पास खड़े होकर गाली-गलौच करते हुए आती-जाती महिलाओं से छेड़छाड़ करते हैं। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने अनिवेश के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


धोखे से बेच दी पुरानी बाइक, रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर। जानसठ के मोहल्ला मिश्रान निवासी लक्ष्मीकांत ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसने शहर के मेरठ रोड स्थित रोशन मोटर्स से बाइक खरीदी थी। आरोप है कि एजेंसी मालिक ने उसे धोखे से 2017 मॉडल की बाइक को 2018 मॉडल की बताकर बेच दिया। कुछ दिन बाद जब उसे बाइक के पुरानी होने की जानकारी मिली तो वह एजेंसी पर पहुंचा और धोखाधड़ी का विरोध जताया। आरोप है कि एजेंसी मालिक अरुण गुप्ता ने साथी सोनू राणा के साथ मिलकर लक्ष्मीकांत से मारपीट कर दी। शोर मचाने पर आरोपियों ने उसे धमकी देकर वहां से भगा दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें