खतौली। देवबंद की रहने वाली रेखा पत्नी सुरेश बृहस्पतिवार की सुबह देहरादून डिपो की रोडवेज बस में बैठकर दिल्ली रिश्तेदारी में जा रही थी। मुजफ्फरनगर से दो युवक बस में बराबर वाली सीट पर बैठ गए। इन दोनों युवकों ने रेखा के बैग के अंदर से दो हजार रुपये चोरी कर लिए। बेगराजपुर मेडिकल कालेज के सामने दोनों युवक उतर गए। खतौली में हाईवे पर चालक ने बस को एक होटल पर रोका। महिला ने जब अपना बैग खोला तो रुपये चोरी होने का पता चला। सवारियों ने महिला को समझाबुझाकर शांत किया। पीड़िता की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई।