फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में बदमाश पकड़ा, तमंचा व कारतूस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में बदमाश को पकड़ा
विज्ञापन

मोरना। ककरौली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार किया। बदमाश के कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किया। पुलिस ने बदमाश को जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी जितेंद्र अंबावत ने बताया कि पुलिस टीम शुक्रवार की रात को जौली व बेहड़ा मार्ग पर खोकनी नवादे रजबहे की पटरी पर गश्त कर रही थी। पुलिस ने इस दौरान एक संदिग्ध युवक को रुकने को कहा तो बदमाश भागने लगा। भागते हुए बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग भी की। पुलिस ने भी फायरिंग करते हुए बदमाश को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश ने अपने नाम गांव बेहड़ा सादात निवासी भूरा पुत्र इकराम बताया। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि बदमाश गोकशी, गैंगेस्टर व जानलेवा हमले आदि के कई मामलों मे काफी दिनों से वांछित चल रहा था। पुलिस ने बदमाश को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें