फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक के बाद जबरन संबंध बनाने का आरोपी जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन तलाक प्रकरण में आरोपी को जेल भेजा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विवाहिता को फ्रांस से वीडियो कॉलिंग से तीन तलाक देने के आरोपी शौहर को जेल भेज दिया गया है।
शहर निवासी महिला का निकाह कूकड़ा के महबूब से हुआ था। शादी के एक माह बाद ही शौहर नौकरी करने के लिए पहले कतर और फिर वहां से फ्रांस चला गया था। आरोप है कि कुछ समय पूर्व आरोपी ने फ्रांस से ही वीडियो कॉलिंग कर पत्नी को तीन तलाक दे दिया। तलाक दिए जाने के बावजूद ससुराल पक्ष उसे जबरन वहीं रोके रखे रहा। आरोप है कि विदेश से लौटने के बाद शौहर ने तलाक दिए जाने के बावजूद महिला से विवाहेतर संबंध बनाए। गर्भवती होने के बाद आरोपी द्वारा विवाहिता पर अपने ननदोई या देवर से जबरन हलाला कराने का प्रयास किया गया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति महबूब व अन्य ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पति व देवर चांद को हिरासत में ले लिया था। पूछताछ में आरोपी शौहर ने विवाहिता को तीन तलाक दिए जाने के बाद उससे जबरन संबंध बनाने की बात कबूल की थी। पुलिस के अनुसार पूछताछ के बाद विवाहिता के गर्भवती होने पर गांव बिलासपुर से फतवा लाकर उसके आधार पर विवाहिता पर देवर या ननदोई से हलाला करने का दबाव बनाने की भी पुष्टि हो गई। इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा ने बताया कि बुधवार को आरोपी शौहर महबूब को जेल भेज दिया गया है, जबकि देवर से पूछताछ की जा रही है। वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश में भी दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें