फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टयूबवैल से विद्युत मोटर चोरी करने वाले चोर पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। किसान की ट्यूबवेल से मोटर चोरी करने वाले दो चोरों को पुलिस ने पकड़ लिया। उनके कब्जे से चोरी की मोटर और पंप भी बरामद किया है। इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज ने बताया कि गांव बिहारीपुर के किसान प्रदीप पुत्र कृष्णपाल की ट्यूबवेल से 18 जून को चोरों ने मोटर समेत पंप चोरी कर लिया था। पुलिस उसी दिन से चोरों को पकड़ने के लिए भागदौड़ कर रही थी। रविवार को ढाकरीपुरी मार्ग से पुलिस ने बेचने ले जाते हुए चोरों को माल समेत पकड़ लिया। पूछताछ करने पर पकड़े गए चोरों ने अपने नाम इस्लामाबाद भूड़ निवासी हारुण पुत्र शाबिर व साजिद पुत्र इरशाद बताए। पुलिस ने इनके कब्जे से ट्यूबवेल से चोरी की गई विद्युत मोटर व पंप भी बरामद किया। पुलिस ने चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें