फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम पर फायरिंग, गोकशी करते तीन पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस टीम पर फायरिंग, गोकशी करते तीन पकड़े
विज्ञापन

मोरना। भोकरहेड़ी में गोकशी पकड़ने पहुंची टीम पर आरोपियों ने तमंचों से फायर कर दिए। पुलिस ने घेराबंदी करके तीन आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से दो क्विंटल मांस बरामद किया है। पशु चिकित्सक हेमेंद्र सिंह ने गोमांस की पुष्टि की है। इसके बाद पुलिस ने गोमांस को जमीन में दबवा दिया। गोकशी को लेकर हिंदू संगठनों में रोष व्याप्त है।
कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला कलानान में मुखबिर द्वारा गोकशी की सूचना पर थानाध्यक्ष डा. बीपी सिंह ने पुलिस बल के साथ शहजाद पुत्र भोंदे के घर पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने समीर पुत्र शहजाद, शहजाद पुत्र भोंदे व आफताब उर्फ लालू शेख पुत्र गुलजार को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी समीर से तमंचा व कारतूस भी बरामद किया। पुलिस ने मौके से गोमुख, खुर, खाल, दो क्विंटल गोमांस मिला। आरोपी कटे हुए मांस को पंद्रह किलो की पन्नी में पैक करते हुए पकड़ा। पुलिस ने कटान के उपकरण भी बरामद किए हैं। पशु चिकित्सक हेमेंद्र सिंह ने गोमांस की पुष्टि की है। इसके बाद पुलिस ने गोमांस को जमीन में दबवा दिया। भोपा थाना प्रभारी डा. बीपी सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पुलिस को बहुत दिनों से तलाश थी। आरोपी भोकरहेड़ी के अंदर घरों में गोवंश का कटान कर आसपास के नजदीकी गांवों में पन्नियों में भरकर सप्लाई करते थे। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके उनको जेल भेज दिया। इन आरोपियों के विरुद्ध गैंगेस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू संगठनों में रोष
नमामि गंगे योजना के सदस्य डा. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि मीट लाइसेंस बनवाने को लेकर शाकिब नामक व्यक्ति ने फाइल को चलवा रखी है। उसके लाइसेंस को किसी भी कीमत पर नहीं बनने दिया जाएगा। इसको रद्द करने को लेकर सीओ भोपा, भापा थानाध्यक्ष आदि को अवगत करा रखा है। बिना अनुमति के इतने बड़े पैमाने पर गोवंश का कटान कर भोकरहेड़ी कस्बे से मोरना क्षेत्र के गांवों में भेजा जा रहा है। डा. दिनेश धीमान, सुधीर प्रजापति, जिला पंचायत सदस्य नजर सिंह, हरीश राठी, नीटू डायरेक्टर, राहुल सहरावत, रामकुमार शर्मा आदि ने कड़े शब्दों में निंदा कर आरोपियों और उनके सहयोगियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें