फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड की हत्या से दुल्हेडा के ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। क्षेत्र के गांव दुल्हेरा में अज्ञात लोगों ने एक सांड की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी । घटना से ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया । सूचना पर पुलिस ओर पशु चिकित्साधिकारी गांव में पहुंचे। थाना प्रभारी निरीक्षक ने ग्रामीणों को शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। घटना के संबंध में भाजपा नेता ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शाहपुर के गांव दुल्हेरा में बीती रात एक सांड को अज्ञात लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर मार दिया। शुक्रवार सुबह जब ग्रामीणों ने सांड को गांव के ही किसान ब्रह्मपाल पुत्र रामस्वरूप के खेत में मृत देखा तो उनमें रोष व्याप्त हो गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्राम प्रधान अरविंद चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस गांव में पहुंची। घटना की जानकारी लेकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ मृतक सांड का पोस्टमार्टम करवाने की बात कही। जिसके बाद पशु चिकित्साधिकारी केके त्यागी ने सांड का पोस्टमार्टम किया। ग्रामीणों का कहना था कि सांड की गोली मारकर हत्या की गई है, जबकि पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि सांड की मौत धारदार हथियारों के हमले से हुई है। घटना के संबंध में भाजपा नेता विजय चौधरी ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आरोपियों की तलाश कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें