मुजफ्फरनगर। एक युवक को जहर खुरानी गिरोह ने लूट लिया। पुलिस ने युवक को अचेत अवस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उसे अभी होश नहीं आया है। सिविल लाइन क्षेत्र में एसडी इंटर कालेज के पास एक युवक अचेत अवस्था पड़ा मिला। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पास मिले कागजात के आधार पर उसकी शिनाख्त मौहम्मद पुत्र अहमद निवासी कच्छ गुजरात के रूप में हुई। उसके पास अन्य सामान, नगदी, मोबाइल आदि नहीं मिला। अनुमान लगाया जा रहा है कि उसे जहर खुरानी गिरोह ने अपना शिकार बना कर लूटा है। पुलिस उसके होश में आने का इंतजार कर रही है।
दंपति पर हमला किया
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पर शाहबुद्दीनपुर रोड निवासी नाजमा ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि पड़ोसी रेशमा पत्नी नौशाद से उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि आरोपियों ने घर में घुसकर उसे और उसके पति अफजाल पर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। उधर, शहर कोतवाली के मिमलाना रोड निवासी नूर मौहम्मद का पड़ोसी जाहिद से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि जाहिद पक्ष ने घर में घुसकर नूरमौहम्मद, उसकी पत्नी शकीला और बेटे जाहिद पर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।