कोर्ट में दोनों किशोरियों के बयान दर्ज
जानसठ। क्षेत्र के एक गांव से फरार हुई दोनों बहनों ने कोर्ट में तीन युवकों पर बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने बयान के आधार पर जांच प्रारंभ कर दी है। गांव निवासी बेटियां 29 अप्रैल को अचानक घर से गायब हो गई थी, जिनको एक सप्ताह बाद मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन से बरामद किया था। दोनों बहनों ने बताया था कि वे दिल्ली, मेरठ, गाजियाबाद घूमने के इरादे से गई थीं। दोनों बहनों द्वारा पुलिस को बताया था कि वह अपनी मर्जी से घूमने के इरादे से गई थी। उन्होंने किसी भी युवक के साथ जाने से मना कर दिया था, लेकिन दोनों किशोरियों ने कोर्ट में बयान देते हुए कहा कि उन्हें गांव के दो युवक उनको बहला फुसला कर भगाकर ले गए थे। इंस्पेक्टर आनंद कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों बहनों के द्वारा कोर्ट में दिए बयानों के आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है।